मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद, इतने मार्च को यहां होंगे साक्षात्कार…

By Ankita March 14, 2023 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन ऑपरेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन ऑपरेटर के दो पद, सीएनसी मशीन ऑपरेटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन ऑपरेटर के तीन पद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा। अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन ऑपरेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन ऑपरेटर व सीएनसी मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।