Loading...

मेडल टैली में भारत चौथे नंबर पर, आज 2 गोल्ड समेत कुल 9 पदक झटके

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

3 अक्टूबर को भारत ने क्रिकेट में सबसे पहले नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं द‍िन का पहला मेडल नौकायन में ब्रॉन्ज के रूप में आया। शाम आते-आते भारत के ख‍िलाड़‍ियों ने एथलेट‍िक्स में जलवा द‍िखाया और एक के बाद एक कई मेडल्स अपने नाम किए। भारत पदक ताल‍िका में चौथे स्थान पर काब‍िज है।

भारत की अब तक की पदक तालिका

15 गोल्ड, 26 स‍िल्वर, 28 ब्रॉन्ज: कुल 69 मेडल

3 अक्टूबर को आए मेडल्स

1. अर्जुन सिंह और सुनील सिंह (कैनोइंग डब्ल्स): ब्रॉन्ज

2. प्रीत‍ि पवार (54 किग्रा: बॉक्स‍िंग): ब्रॉन्ज

3. व‍िथ्या रामराज (400M, हर्डल्स): ब्रॉन्ज।

4: पारुल चौधरी (5000 मीटर): गोल्ड

5. मोहम्मद अफसल (800 मीटर): स‍िल्वर

6. प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) : ब्रॉन्ज

7: तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन: स‍िल्वर

8: अन्नू रानी (भाला फेंक): गोल्ड

9. नरेंद्र (बॉक्सिंग : 92KG): ब्रॉन्ज