मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान….
HNN/ मंडी
जिला मंडी के नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एक 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक छात्र की पहचान विजय उदेनिया पुत्र मोहनलाल उदेनिया गांव उदयपुरिया हरमाड़ा घाटी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, विजय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर कर रहा था। उसने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है।