“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर किया कलश यात्रा का आयोजन
सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि करी शिरकत
HNN/नाहन
नेहरु युवा केंद्र नाहन युवा कार्यक्रम एवं भारत सरकार द्वारा चलाया गया “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन सैनवाला में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुरेश कश्यप लोकसभा सदस्य शिमला रहे। नेहरु युवा केंद्र द्वारा एवं सभी नव युवक मंडल महिला मंडल स्तर पर गाँव के प्रत्येक घर से शहीदों के नाम मिट्टी इक्कठी की गई तथा खंड स्तर पर एक कलश यात्रा निकाली गई ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कश्यप ने स्थानीय शहीद कमलेश के पिता लज्जा राम तथा राम चंद को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों का तथा उनके परिवारों का सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया वह हमारी विरासत है। हम सभी को उनके बलिदान को याद रखते हुए देश के सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी से एक अमृत वाटिका शहीदों के नाम दिल्ली में बनाई जाएगी।
जिसमें समस्त भारत की मिट्टी से तैयार किया जाएगा। यह हमारे शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। कार्यक्रम में जिला परिषद् अध्यक्ष सीमा कन्याल, विनय गुप्ता, प्रताप ठाकुर, निर्मला शर्मा,पंचायत के प्रधान संदीपक, नेहरु युवा केंद्र के सहायक युवा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा व उनके साथ युवा कैलाश शर्मा, रितिका, रीता देवी व विवेक ठाकुर भी मौजूद रहे ।