मेरी मिट्टी मेरा देश के तहत भाजपा मंडल की पहली बैठक का आयोजन
HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ मंडल की पहली बैठक का आयोजन थानाकलां गौशाला में आज वीरवार को कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कार्यकर्ताओं को मेरी माटी मेरा देश अभियान के उद्देश्य से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक पर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है।
यह अभियान पर्यावरण के लिए अमृत साबित होने वाला है।बैठक में मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने मंडल को आगामी कार्यों के लिए दिशा निर्देश देकर बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों को लेकर एक-एक बूथ को लेकर चर्चा की गई। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को सौंपा गया।
कुटलैहड़ मंडल के बूथों का निरीक्षण कर उनके कार्यकर्ताओं को कार्य में लाने के सुझाव दिए गए। वहीं इस बैठक में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके विचार जाने और भविष्य में किस प्रकार बूथ को मजबूत किया जाए ।इस बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर उन्हें मजबूती से क्रियान्वित कर सफल बनाने के बारे में चर्चा की गई।वहीं बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ में बढ़ रहे नशे ब चिट्टे के कारोबार पर चिंता व्यक्त की व सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर इस नशा माफिया के खिलाफ आवाज उठाने पर एकजुट होने का आह्वान किया।
वहीं बैठक से पहले मुख्य वक्ता महामंत्री मास्टर रमेश चंद शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय अखंडता का प्रतीक है। शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक घर से एक मुट्ठी माटी कलश में एकत्रित की जा रही है। जिसके लिए प्रत्येक बार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम कार्य कर रही है।