Loading...

मेले की सांस्कृतिक संध्या के ऑडिशन के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

PARUL • 2 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला मंडी के उपमंडल पधर में 15 से 19 अप्रैल तक होने वाले जिला स्तरीय किसान मेला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि मेले के दौरान लोक संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

किसान मेले में होने वाली सांस्कृतिक संध्या के लिए मिनी सचिवालय पधर के सभागार में ऑडिशन 8 और 9 अप्रैल को 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन के पहले दिन 8 अप्रैल को उपमंडल पधर और जोगिंद्रनगर के कलाकारों की स्वर परीक्षा होगी। जबकि 9 अप्रैल को सरकाघाट, धर्मपुर, गोहर, करसोग, सराज व अन्य जिलों के कलाकारों की स्वर परीक्षा होगी।

स्वर परीक्षा के लिए कलाकारों के आवेदन 6 अप्रैल तक लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकार अपना आवेदन डाक पता अध्यक्ष मेला कमिटी एसडीएम कार्यालय पधर, दूरभाष 01908260666 या ई-मेल के माध्यम से कर सकते हैं। जो कलाकार ऑडिशन में पास होगा वह सांस्कृतिक संध्या में भाग ले सकता है। स्वर परीक्षा के समय भी पहचान पत्र दर्शाना आवश्यक रहेगा।