Loading...

मैक्लोडगंज में रैस्टॉरेंट कर्मचारी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

PARUL • 21 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

मैक्लोडगंज के जोगीवाड़ा स्थित रैस्टॉरेंट में कार्य करने वाली लड़की के गले पर हमले के आरोपी सहकर्मी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बुधवार रात को रैस्टोरेंट में बतौर कुक कार्यरत युवक गौरव कुमार ने अपनी सहकर्मी के गले पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में घायल लड़की टांडा मैडीकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन है। ए.एस. पी. हितेष लखनपाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।