Loading...

मैड़ी मेला में जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ankita 24 Mar 2024 Edited 24 Mar 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के तहत मैड़ी मेला में एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (50) पुत्र राम अवतार निवासी राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया हैं। साथ ही घटना के संदर्भ में मामले की आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मैड़ी मेला क्षेत्र के सैक्टर-3 में प्रदीप कुमार की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।