मैड़ी मेला में पंजाब के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना के तहत मैड़ी मेला में एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान साजन (25) पुत्र सोहन लाल निवासी पुरानाशाला नारिनीपुर मुकेरियां (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैड़ी मेला क्षेत्र के सैक्टर-3 में साजन नाम का श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।