HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। वहीं आगामी दिनों के दौरान भी प्रदेशभर में मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है जिससे धूप खिलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 9 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
हालांकि, प्रदेश के मैदानी जिलों में धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घनी धुंध छाई हुई है। धुंध पड़ने से सबसे ज्यादा परेशानियां वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। 5 दिसंबर तक धुंध पड़ी रहने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group