HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी भागों में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में 21 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिलासपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उधर, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आने से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक काफी बढ़ गई है। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना व मंडी जिले के लिए सुबह के समय शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

