लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन में 83 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू…

Ankita | 26 जून 2024 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन में 83 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 जून, 2024 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए गए जाएंगे। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12वीं नॉन मेडिकल, ग्रेजुएट, एम.बी.एम., एम.बी.एम. (फाइनेंस), कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग एसीस्टैंट (कोपा) पास होनी चाहिए तथा आयु 20 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 27 जून, 2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70189-18595 व 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]