Loading...

मोगीनंद में 22 वर्षीय प्रवासी युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद में 22 वर्षीय प्रवासी युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक की पहचान अर्जुन पुत्र कल्लू, निवासी गांव खटोला खुलास कुंवेर, तहसील और जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन मोगीनंद स्थित एक औद्योगिक इकाई कोनार्क में काम करता था। वह मोगीनंद में ही किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान शुक्रवार देर शाम उसने अपने कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कालाअंब पुलिस थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कालाअंब के थाना प्रभारी मोहर सिंह चौहान ने घटना की पुष्टि की है।