लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑप्रेटर ट्रेड हेतू अब इस दिन तक करें आवेदन……

Ankita | 9 नवंबर 2023 at 2:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2023-2024 हेतू एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आप्रेटर ट्रेड की रिक्त सीटों के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 15 नवम्बर कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि उक्त मोटर ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आप्रेटर ट्रेड में दैनिक आधार पर स्पॉट राउंड दाखिले किए जाने प्रस्तावित हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सम्पर्क करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र (प्रोस्पैक्टस) का मुल्य सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियों के लिए 300 रुपये तथा आरक्षित वर्गों के लिए 200 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की फीस 10,570 रहेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाईट मोटर व्हीकल का लाईसैंस होना अनिवार्य है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]