मोदी का सपना आने वाले वर्षों में देश विश्व के पटल पर प्रथम स्थान पर होगा- अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने नुक्कड़ जनसभा को किया संबोधित
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा लोकसभा सांसद प्रत्याशी एवं खेल, युवा व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं कुटलैहड़ भाजपा विधायक दविंद्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत डीहर, नलवाड़ी, थानाकलां, टीहरा, चुरडी और रायपुर में नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जिताने पर मोदी को अगला पीएम मोदी बनाने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा में हमारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहा है। पिछले 10 वर्षों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद और कनेक्टिविटी के साथ कई क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व विकास का साक्षी रहा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व अंतोदय के सिद्धांत पर आधारित जन कल्याणकारी नीतियों के कारण सामाजिक व आर्थिक बदलावों का लाभ हमारी माताओं, बहनों, युवाओं, किसानों, गरीबों, रेहडी पटरी वालों, छोटे कारोबारियों सहित समाज के सभी जरूरतमंद वर्गो को मिल रहा है।
हमारी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर सबके प्रयास से आगे बढ़ रही है। अब तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टीकरण का काल है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अब मदद मांगने वाला देश नहीं ,मदद देने वाला देश बना है।
कोरोना महामारी के समय जहां एक तरफ मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जनता की मदद के लिए सड़कों पर थे। तो कांग्रेस के कार्यकर्ता घरों में दुबके हुए थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कोरोना वॉरियर्स बनकर समाज सेवा कर रहा था। ईनडी गठबंधन के लोग उसे समय घरों में दुबके हुए थे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने कोरोना महामारी के दौरान अपने निजी प्रयासों से 10.3 करोड़ से हिमाचल के स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई। अनुराग ठाकुर ने आगे हिमाचल सरकार से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 16 महीने बीत गए पर उन्होंने लोगों से किया एक भी बादा पूरा नहीं किया।
नरेंद्र मोदी भारत माता के लाल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी भारत माता के लाल है। इसलिए देश की सभी माताओं का अपने बच्चों के लिए प्रेम को समझते हैं। यही कारण है कि जब रूस यूक्रेन युद्ध हो रहा था और हमारे हजारों बच्चे वहां फंसे हुए थे।
तब मोदी ने विशेष रूप से रूस के राष्ट्रपति से बात कर भारतीय छात्रों की वापसी सुरक्षित करवाई थी। इन में हिमाचल प्रदेश के 300 वच्चे शामिल थे। वहीं अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने पक्ष में और कुटलैहड़ भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
ऊना को दी देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना को देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। यह सब पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे सांसद बनाया।
मैंने 9 ट्रेनें चलाई। ऊना से दौलतपुर चौंक तक रेलवे लाइन पहुंचा दी। दौलतपुर चौंक तक रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करवाया, जबकि इससे पूर्व 40 साल में हिमाचल को कोई एक ट्रेन नहीं मिलती थी।