लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोदी दौरे को लेकर 20000 से अधिक पार्टी के झंडों से सजेगा धर्मशाला, जनता में उत्साह

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 2:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मशाला आगमन पर पूरा शहर एक बार फिर भगवामय होगा। प्रधानमंत्री के धर्मशाला आगमन पर पूरे शहर को 20000 से अधिक पार्टी के झंडों से सजाया जा रहा है। धर्मशाला से 10000 जनता प्रधानमंत्री के रोड शो में भाग लेंगे। इसके लिए भाजपा मंडल धर्मशाला हर घर निमंत्रण पत्र पहुंचाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने भी बैठक का शेड्यूल जारी किया है।

इसके तहत शनिवार को भाजपा मंडल धर्मशाला के चारों जोन में जोन प्रभारी, नगर निगम वार्ड, छावनी वार्ड और पंचायत प्रभारियों के साथ बैठकें कीं। 13 जून को भाजपा जोन-04, 14 जून को जोन-03 और 15 जून को जोन-02 पंचायत एरिया में बैठकें होंगी। इसके अलावा धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत आने वाले भागसू, मैक्लोडगंज, कोतवाली, कचहरी, दाड़ी, फतेहपुर, सिधबाड़ी, योल, नरवाणा, टँग, चामुंडा, चैतडू, मसरेड़, खनियारा बाजार में व्यापारियों को निमंत्रण देने के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि पांच साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा दौरा है। प्रधानमंत्री का धर्मशाला की जनता के साथ विशेष लगाव है। यही कारण है कि इतिहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर कहीं रात गुजारेंगे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के धर्मशाला आगमन को लेकर जनता में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री के रोड शो में धर्मशाला से 10000 लोग भाग लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]