Loading...

मोदी-बाइडन ने किया बड़ा ऐलान, भारत को मध्य-पूर्व और यूरोप से जोड़ेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर

Ankita • 9 Sep 2023 • 1 Min Read

भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह भारत, यूएई, सऊदी अरब, ईयू, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका को शामिल करते हुए कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को लेकर सहयोग पर एक पहल होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को इस आर्थिक कॉरिडोर का ऐलान कर दिया है।

इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास के लिए मजबूत कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा आधार रहा है। भारत ने इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर लॉन्च इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, ईटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी व अन्य नेता मौजूद रहे।

हमारा मानना है कि विभिन्न देशों के बीच संपर्क से न केवल व्यापार बढ़ता है बल्कि उनके बीच विश्वास भी बढ़ता है। कनेक्टिविटी पहल को बढ़ावा देकर, हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम दर्शन से चिपके रहें। इनमें अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करना, सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना शामिल है।