मोबाइल चलाने पर मां ने लगाई डांट, तो बच्चे उठाया यह बड़ा कदम…
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के नौलखा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चलाने पर मां ने अपने बच्चे डांट लगा दी तो बच्चा अपना घर छोड़कर ही चला गया। बच्चे की माँ शैली कौर पत्नी तारा सिंह निवासी गांव नौलखा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा हरमनजीत आठवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को महिला ने उसे पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने और मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए डांटा था।
जिसके बाद महिला नेरचौक अपनी दुकान पर चली गई थी। शाम को जब महिला घर लौटी तो बेटा हरमनजीत घर पर नहीं था। पूछताछ करने पर महिला की बेटी ने बताया कि वह दिन में स्कूल बैग लेकर गया है, लेकिन घर पर नहीं लौटा है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।