Loading...

मोबाइल पोलिंग टीमों ने चौथे दिन 102 मतदाताओं से घर से करवाया मतदान

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में अब तक कुल 516 मतदाताओं ने किया मतदान

HNN/ मंडी

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से घर पर ही मतदान करवाया जा रहा है, जिसके लिए 27-सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में 12 मोबाइल पोलिंग टीमों का गठन किया गया है जो सभी चिन्हित मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल पोलिंग टीमों ने चौथे दिन यानि 24 मई को चिन्हित आवेदकों के घर पहुंचकर 102 मतदाताओं से मतदान करवाया, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 77 और 25 दिव्यांग मतदाता शामिल है। जबकि अब तक 27-सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 516 मतदाताओं से मतदान करवाया जा चुका है, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 381 और 135 दिव्यांग मतदाता शामिल है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 722 ऐसे मतदाता है जो 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग या दिव्यांग है जिन्होंने फाॅर्म 12-डी भर कर घर से ही मतदान करने के लिए आवेदन किया है।