मोबाइल पोलिंग टीमों ने पांचवें दिन 96 मतदाताओं से घर से करवाया मतदान
सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में अब तक कुल 612 मतदाताओं ने किया मतदान
HNN/ मंडी
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से घर पर ही मतदान करवाया जा रहा है, जिसके लिए 27-सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में 12 मोबाइल पोलिंग टीमों का गठन किया गया है, जो सभी चिन्हित मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल पोलिंग टीमों ने पांचवें दिन यानि 25 मई को चिन्हित आवेदकों के घर पहुंचकर 96 मतदाताओं से मतदान करवाया, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 76 और 20 दिव्यांग मतदाता शामिल है।
जबकि अब तक 27-सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 612 मतदाताओं से मतदान करवाया जा चुका है, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 457 और 155 दिव्यांग मतदाता शामिल है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 722 ऐसे मतदाता है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग या दिव्यांग है, जिन्होंने फाॅर्म 12-डी भर कर घर से ही मतदान करने के लिए आवेदन किया है।