Loading...

मोरक्को में भीषण भूकंप से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Ankita • 9 Sep 2023 • 1 Min Read

अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया।

मृतकों में आधे से ज्यादा अल-हाऊज और तरूडांट प्रांत के हैं। इसके अलावा मोरक्को के उआरजजाते, चिचाउआ, अजीलाल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश, अगादीर और कैसाब्लांका इलाके में भी मौतों को दर्ज किया गया। इन जगहों पर घायलों का आंकड़ा 329 दर्ज किया गया है, जबकि 51 लोगों की हालत नाजुक है। भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है।