लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोरबी पुल हादसा: आरोपियों की पैरवी से वकीलों ने किया इनकार, अब तक 135 की मौत

PRIYANKA THAKUR | 2 नवंबर 2022 at 1:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मोरबी पुल हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। पुल हादसे वाली जगह पर तलाशी अभियान 96 घंटे बाद भी लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोग लापता है, जिसके चलते यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिनमें से चार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है जबकि पांच को अभी जेल में रखा गया है। वही, इस हादसे में गिरफ्तार आरोपियों की पैरवी से वकीलों ने भी साफ इनकार कर दिया है। एसो. के प्रमुख वकील एसी प्रजापति का कहना है कि हमने और राजकोट बार एसोसिएशन ने सभी नौ आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है।

वकीलों के इन दोनों संगठनों ने प्रस्ताव पारित कर यह फैसला किया है। वही , गुजरात में आज प्रदेशव्यापी शोक भी रखा गया है। सरकारी इमारतों में राष्ट्रध्वज आधे झुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]