गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर रविवार को हुए भीषण हादसे में आज बड़ी कार्यवाही हुई है। इस मामले में चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह जाला को सस्पेंड कर दिया गया है। मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मामले में किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है।
अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था। इस हादसे में अब तक 135 लोग अपनी जान गवां चुके है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे लोकल कोर्ट ने चार को तो 5 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है, वहीं बाकी 5 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





