Loading...

मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित, वनडे वर्ल्ड कप झटके थे 24 विकेट

Ankita • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (9 जनवरी) को खेल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दो साल बाद किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड मिला है।

बता दें इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खेल रत्न विजेताओं को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे। 33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अभी चोट से जूझ रहे हैं। इसी कारण वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। मगर अब उनके इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।