मोहाली में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना पेश आई है। शहर फेज-8 के दशहरा मैदान में रविवार शाम को चल रहे उत्सव के दौरान एक जॉयराइड (ड्रॉप टावर) 50 फुट की उंचाई से सीधे जमान पर आ गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नही हुआ।
आपको बता दें कि ड्रॉप टावर गिरने से पांच बच्चों सहित कम से कम 13 लोगो के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार झूले पर करीब 30 लोग सवार होकर आनंद ले रहे थे। झूला घूमते ऊपर की ओर जा रहा था। टॉप पर पहुंचने से पहले उसमें अचानक खराबी आ गई।
लोग कुछ समझ पाते उससे पहले सीट समेत 50 फुट की ऊंचाई से तेज गति से नीचे आकर गिर पड़े। इस मामले में पुलिस ने व्यापार मेले के मालिकों और आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में धारा 323, 341, 337 को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही झूला संचालक अपने साथियों के साथ फरार हो चुके हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीसी अमित तलवार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





