लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोहाली वीडियो लीक पर बवाल के बाद 2 वॉर्डन सस्पेंड, 6 दिन के लिए कैंपस बंद

SAPNA THAKUR | 19 सितंबर 2022 at 10:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मोहाली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हुए छात्राओं के अश्लील वायरल वीडियो मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जी हाँ, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है साथ ही कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए बंद कर दी गई। बता दें, जिन दो वॉर्डन को प्रशासन ने सस्पेंड किया है इनमें से एक वॉर्डन वह है जो वायरल हुए वीडियो में दिखाई दी थी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ले कार्बोइजर हॉस्टल की वॉर्डन राजविंदर कौर को सस्पेंड किया है, जिसने लड़कियों के कपड़ों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। वहीं दूसरी वॉर्डन ने कथित तौर पर लड़कियों से अपने मोबाइल फोन से वीडियो हटाने के लिए भी कहा था। बता दे, हॉस्टल में एक छात्रा पर 50 से 60 लड़कियों का नहाते वक्त एमएमएस लीक करने का मामला शनिवार रात को उजागर हुआ था।

जिसके बाद जब आरोपी छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह यह वीडियो शिमला में रहने वाले एक युवक को भेजती थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने रविवार को राजधानी शिमला में दबिश दी और हिमाचल पुलिस की सहायता से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]