मौसम खराब होने के कारण इस वीकेंड पर कम सैलानी पहुंचे शिमला
HNN/ शिमला
मौसम खराब होने के कारण दो दिनों से राजधानी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से सैलानी राजधानी का रुख नहीं कर रहे हैं। बता दें इस हफ्ते होटलों में 30 से 40 फीसदी कमरे बुक रहे। जबकि पिछले हफ्ते होटलों में 50 फीसदी तक कमरे बुक रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते के मुकाबले 10 से 20 फीसदी कमरों की बुकिंग में कमी आई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि अगले वीकेंड के लिए पहले से ही एडवांस बुकिंग होना भी शुरू हो गई है।
उम्मीद है कि अगले वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी। उधर, मौसम विभाग के अनुसार अगले वीकेंड पर राजधानी में मौसम साफ रहने के आसार है।
