Loading...

मौसम ने बदली करवट, कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी

Ankita • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

राजधानी शिमला में दोपहर के समय घने बादल छा जाने से बारिश के आसार बने, लेकिन हवाएं चलने से कुछ देर बाद मौसम सुहाना हो गया। बर्फ़बारी होने से तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

इस दौरान निचले क्षेत्रों के लोगों ने गर्मी से भी कुछ राहत महसूस की है। बता दें निचले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धुप में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल है।