HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने करवट बदली है। इस दौरान राजधानी शिमला के कुफरी में आज दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला मालरोड, संजौली, ढली और जाखू की पहाड़ी में बर्फ के फाहे गिरे। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी शिमला में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद कुछ देर तक हुई बर्फबारी में सड़कों पर बर्फ की सफेद परत बिछ गई। वहीं बर्फबारी होने से अब सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे है।
उधर, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ा। विजिविलिटी 200 मीटर तक होने के चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

