यमुना नदी में डूबा 15 वर्षीय नाबालिग लड़का, मौत
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक नाबालिग लड़का नहाते हुए यमुना नदी में डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान 15 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जालम सिंह निवासी बहराल के रूप में हुई है। बता दें रवि दसवीं कक्षा में पढ़ता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रवि अपने दोस्तों के साथ पांवटा के सतीवाला के समीप यमुना नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। जैसे ही वह नहाने लगा तो वह गहरे पानी में चला गया जिसके चलते वह डूबने लगा।
यह देख कर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परंतु तब तक युवक की मौत हो गई थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।