Loading...

यमुना नदी में डूबा 22 वर्षीय युवक, तलाश जारी…..

Ankita • 29 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल की सीमा पर पांवटा साहिब में यमुना नदी तीन युवक नहाने उतरे थे, जिनमें से एक युवक नदी में डूब गया। हालाँकि डूबे हुए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

डूबे हुए युवक की पहचान 22 वर्षीय संजय यादव पुत्र राजपाल यादव निवासी बागपत सिंघावली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस और गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हुए है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार शाम संजय अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने उतरा था। इस दौरान नहाते हुए बीच में पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया।

हालाँकि उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया पंरतु सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया परंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। मामले की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।