यमुना नदी से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ पांवटा साहिब
सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत यमुना नदी में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान गुरप्रीत 25 वर्षीय निवासी देवीनगर वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गुरप्रीत 25 जनवरी को लापता हो गया था। जिसके बाद युवक के परिजनों ने उसकी काफी तलाश करने की कोशिश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना पांवटा साहिब में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब यमुना नदी के आसपास से गुजर रहे लोगों ने गुरप्रीत का शव नदी में देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि यमुना नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।