HNN / धर्मशाला
धर्मशाला के चैतड़ू में बन रहा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा। 17 करोड़ की लागत के इस पार्क का निर्माण सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने चैतड़ू में सॉफ्टवेयर पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह जानकारी दी।
निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गोकुल बुटेल ने बताया कि यह आईटी पार्क कुल 50 कनाल भूमि में बनकर तैयार होगा। जिसमें से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा 21 कनाल में काम शुरु कर दिया गया है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे शेष 29 कनाल भूमि में इस आईटी पार्क का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में स्टार्टअप के लिए इंक्यूबेशन सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि देश-विदेश से स्टार्ट-अप में रूचि रखने वाले युवाओं को अपने आईडिआस पर कार्य करने के लिए स्पेस यहां उपलब्ध करवाई जाएगी। बुटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि आज के युग में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और सृजन करने के सबसे ज्यादा अवसर हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाले आईटी पार्क इस दिशा में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की तरफ आ रही अपरोच रोड़ और साथ लगती खड्ड से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इनके निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जहां क्षेत्र के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं आस-पास की पंचायतों का भी विकास इससे होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group