Loading...

यहाँ 9 और 22 फरवरी को होंगे ड्राइविंग टेस्ट, स्लाॅट बुक के लिए यह रहेगी सुविधा

PRIYANKA THAKUR • 4 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 9 व 22 फरवरी, 2023 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने दी।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 3 फरवरी तथा 22 फरवरी को होने वाले टेस्ट के लिए 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे से परिवहन. gov. in के माध्यम से स्लाॅट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।