लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यहां पर महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500-1500 रुपए…..

Ankita | 12 जून 2023 at 4:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहौल-स्पीति 

प्रदेश की स्पीति घाटी में सुक्खू सरकार अपने किए वादों को पूरा करने जा रही है। प्रदेश की स्पीति घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाओं को 1,500 रुपए की मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बशर्ते यह एकल नारी पेंशन सुविधा का लाभ नहीं ले रही हों।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक दौर में हर लाभार्थी को चार माह जून से सितंबर तक की यह राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके बाद सितंबर से यह राशि छह-छह माह के अंतराल में लाभार्थियों को दी जाएगी। तहसील कल्याण विभाग काजा के पास प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कुल 940 आवेदन आए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें 137 आवेदन रद्द हुए हैं। अब पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपए मासिक प्रोत्साहन राशि की रिपोर्ट एक जून को आगे प्रेषित की जा चुकी है। इसमें 286 बौद्ध भिक्षुणी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र महिलाओं को सूची में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 अप्रैल 2023 को स्पीति में आयोजित हिमाचल दिवस पर स्पीति की महिलाओं को 1,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। वहीं, सरकार ने तहसील कल्याण विभाग से जारी सूची के अनुसार इसकी 50.40 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। 840 पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

बताया जा रहा है कि इस प्रोत्साहन राशि के लिए लाभार्थी का बैंक खाता अनिवार्य है। 38 के करीब लाभार्थियों ने डाकखाने का खाता संख्या दिया है। उनसे बैंक खाता नंबर मांगा गया है, जल्द लाभार्थियों के खाते में यह रुपये जमा हो जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]