Loading...

यहां लगने वाला शटडाउन ना बने परेशानी, जारी हुई सूचना

Ankita 11 Jul 2024 Edited 15 Mar 1 min read

बिजली की लाइन के दुरुस्तीकरण के लिए 1 दिन का चलेगा सफाई अभियान

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के अंतर्गत कुडडी, बनेड, जंगल झलेड़ा, कंडेला, नोग, दली, अली खड्ड पानी की स्कीम तथा आसपास लगते स्थानों पर 12 जुलाई 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत इंजीनियर विनोद गुप्ता ने बताया कि यह शटडाउन इन क्षेत्रों को जाने वाली लाइन के साथ पेड़ों के अधिक बढ़ जाने के कारण लाइन बाधित होने के अंदेशा के चलते सफाई हेतु शटडाउन लिया गया है।

इंजीनियर विनोद गुप्ता ने बताया कि इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति कल यानी 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बरहाल लोगों को भविष्य में निर्भर सुचारू विद्युत मिलती रहे यह सुनिश्चित करना भी विभाग का ही दायित्व है। ऐसे में मिलने वाली लाइन निवाद और सुरक्षित हो इसको लेकर सुरक्षा के मध्य नजर शटडाउन भी जरूरी है।

विभाग के द्वारा लोगों से अपील की गई है की शटडाउन से पहले विद्युत संबंधी आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लिए जाएं ताकि ना उपभोक्ता को परेशानी हो और ना ही विभाग को असुविधा हो।