Loading...

यांगला गांव के समीप ब्रेन नाला में हुआ हिमस्खलन, नहीं हुआ कोई जानी नुक्सान

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

जिला में लाहौल घाटी के यांगला गांव के समीप ब्रेन नाला में आज हिमस्खलन हुआ है। हालांकि इस हिमस्खलन से किसी तरह का कोई जान-माल का नुक्सान होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना आज सुबह करीब 10:56 की है। जानकरी के मुताबिक, आज सुबह गांव यांगला की ब्रेन नाला की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ।

हिमस्खलन के उठते बवंडर का एक विडिओ यांगला गांव की मिंटू ने गोंधला से अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने चंद्राघाटी आने वाले पर्यटकों को आगाह किया है कि बर्फ देखकर ऊपर पहाड़ की तरफ का रुख न करें। उन्होंने कहा कि अभी पहाड़ बर्फ से ढके हैं और खराब मौसम और तेज धूप से पहाड़ियों से हिमस्खलन का खतरा ज्यादा हो जाता है।