लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यातायात चेकिंग के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किए हरियाणा के तीन युवक

PARUL | 24 दिसंबर 2023 at 9:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने एनएच-5 पर शिलारू में हरियाणा के तीन युवकों को 978 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान तेजविंद्र कुमार (36) पुत्र श्यामलाल गांव ज्योति नगर कुरुक्षेत्र हरियाणा, नवीन (36) पुत्र देवेंद्र सिंह गांव मुकुंदपुर तहसील बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा व सूरज (23) पुत्र कप्तान सिंह गांव सिधपुरा जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी नारकंडा की टीम ने एनएच-5 पर शिलारू में यातायात चेकिंग के दौरान एक गाड़ी (डीएल 8सीआर-8742) को जांच के लिए रोका। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें तीनों युवकों के कब्जे से 978 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]