यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 157 वाहनों के किए चालान
HNN/ ऊना
जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने 157 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर किए गए 157 वाहन चालकों से मौके पर ही निपटरा कर 51,700 रुपए जुर्माने के रूप प्राप्त किए है।
एसपी राकेश सिंह ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी नियमों व कानून की पालना करें। अन्यथा पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।
इसके अलावा पुलिस ने अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान करते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना प्राप्त किया है।