Loading...

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 639 वाहनों के किए चालान

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर 639 चालान कर कुल 29400 रुपये जुर्माना वसूल किया।

इनमें ड्रंक एंड ड्राइविंग का 1, रैश नेगलीजेंट ड्राइविंग 1, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 5, विदआउट हेलमेट 27, विदआउट सीट बेल्ट 5 तथा अन्य में 600 चालान किए गए।

वहीं, इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।