Loading...

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 136 वाहनों के किए चालान

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। जिला पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर 136 वाहनों के चालान कर 30,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

इसके अलावा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पांच व्यक्तियों का चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किया गया और जुर्माने के रूप में कुल 450 रुपये वसूले गए।

वहीं, अवैध खनन करने पर सात वाहनों के चालान किए गया और जुर्माने के रूप में कुल 40,000 रुपये वसूले। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।