यात्रियों को बड़ी राहत, अब वोल्वो बसों में स्मार्ट कार्ड पर इतनी फीसदी की छूट……
HNN/ धर्मशाला
अब एचआरटीसी की वोल्वो बसों में भी स्मार्ट कार्ड चलेगा और यात्रियों को किराए में 10 से 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वोल्वो बसों में यह छूट 1 अक्तूबर से मिलना शुरू हो गई है और 31 मार्च तक यह छूट मिलती रहेगी।
इससे पहले वोल्वो बसों में किराए में किसी भी प्रकार का स्मार्ट कार्ड नहीं चलता था और न ही किराए में छूट मिलती थी। लेकिन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम प्रबंधन स्मार्ट कार्ड धारक यात्रियों को यह छूट प्रदान करेगा।
निगम अपने लग्जरी यात्रियों को भी स्मार्ट कार्ड की सुविधा मुहैया करवाएगा। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 20 प्रतिशत की छूट निगम की लग्जरी बसों में उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि आम नागरिकों के लिए 10 प्रतिशत की छूट रहेगी।