लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवकों ने अस्पताल में मचाया हुड़दंग, जमकर की तोड़फोड़

PRIYANKA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 11:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के सिविल अस्पताल भोरंज में कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हुड़दंग मचाने वाले युवक नशे में धुत थे। वहीं पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में देर रात तीन लड़के बेहोशी की हालत में एक युवक को अस्पताल ले आए।

नशे में धुत तीन युवकों ने अस्पताल में घुसते ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। जब डॉक्टर उनके साथी का उपचार कर रहा था तो बाहर यह तीनों युवक शोर-शराबा करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने अस्पताल में लगे पंखों को भी तोड़ डाला। जब इन्हें रोका गया तो यह स्टाफ के साथ झगड़ा करने लगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद चिकित्सकों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हुड़दंग मचाने वाले तीनों युवकों का पहले मेडिकल करवाया और उसके बाद इन्हें हिरासत में लिया। आज मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]