HNN/ ऊना
जिला मुख्यालय ऊना से सटे कुठारखुर्द गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। युवक की मौत के कारणों से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। लिहाजा पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक राज पुत्र राम पाल वार्ड नंबर दो गांव कुठारखुर्द थाना ऊना की बहन अपने बीमार पिता को मिलने के लिए घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका भाई तिलकराज अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।
बहन ने भाई को उठाने का प्रयास किया परंतु शरीर में कोई हरकत नहीं हुई जिसके कारण उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग और ग्राम पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे तो पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है। लिहाजा इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी प्रवीण धीमान ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





