Loading...

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गोलीकांड की वारदात पेश आई है। गोलीकांड में एक युवक घायल हुआ है। घायल की पहचान प्रियाल आचार्य पुत्र उर्विज आचार्य गांव शुरू डाकघर प्रीणी मनाली के रूप में हुई है। वही, आरोपी की पहचान वीरेंद्र शर्मा पुत्र गांथू राम शर्मा गांव जगतसुख मनाली के रूप में हुई है।

मामला मनाली के जगतसुख का है। प्रियाल आचार्य मनाली में जगतसुख नाम के एक कैफ़े में बैठा हुआ था, जहां उसकी वीरेंद्र शर्मा के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वीरेंद्र ने गुस्से में आकर रिवॉल्वर चला दी जो कि उसकी टांग में जाकर लगी और पीड़ित बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटनास्थल से रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया है।