Loading...

युवक ने अज्ञात लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में स्वारघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता सौरभ ठाकुर निवासी गांव कुनपलेट सोलन ने बताया कि गत 12 जुलाई को देर सायं वह स्वारघाट बजार में एक दुकान के अंदर बाल कटवा रहा था।

इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान के अंदर आकर इसके साथ बिना वजह मारपीट की, जिस कारण उनके सिर, मुंह व शरीर के अन्य भागों में चोटें आई हैं।

उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।