युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ऊना
जिला ऊना के अजौली में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान अंकुर शर्मा पुत्र गुलशन कुमार निवासी अजौली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकुर शर्मा के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे से लटका पाया गया। जिसके बाद वह उसे तुरंत ही अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।