Loading...

युवक ने कमरे में घुसकर 19 वर्षीय युवती से की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 16 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत बाथू में एक युवक द्वारा कमरे में घुसकर 19 वर्षीय युवती के साथ मारपीट करने का मामला समाने आया है। पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह गगरेट क्षेत्र में रहती है और बाथू में स्थित एक शिक्षण संस्थान से बी-फार्मेसी कर रही है। उसने बताया कि करीब एक साल पहले गगरेट क्षेत्र के ही एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी।

युवती ने बताया कि आरोपी फोन पर उसके साथ गाली गलौज करता था। जिससे तंग आकर युवती ने अक्तूबर 2023 में आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी खिड़की तोड़कर कमरे में आया और उसके साथ मारपीट की। युवती ने बताया कि आरोपी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।