Loading...

युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के तहत आते पुलिस थाना भोरंज में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और चिकित्सकों द्वारा उसे हमीरपुर रैफर किया गया है। घायल युवक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को अजीत कुमार ने बताया कि वह रास्ते में घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे संजय मिला और वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसका बेटा प्रवीण वहां आ गया और उसने संजय को गाली गलौज करने से रोका।

इस दौरान संजय ने गुस्से में आकर उसके बेटे प्रवीण पर तेजधार हथियार से हमला कर, उसे लहूलुहान कर दिया और वहां से भाग गया। इसके बाद परिजन प्रवीण को तुरंत भोरंज अस्पताल ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर रैफर कर दिया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए भोरंज थाना प्रभारी सुरम  सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ‌।