युवक से मारपीट करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत आने वाले दुलैहड़ गांव में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान रोहित कुमार निवासी दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रिपन और मोहित उर्फ मनु निवासी दुलैहड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोहित कुमार बीते बुधवार को अपने घर में रात के समय कमरे में लेटा हुआ था। उसकी मां और बहन रसोई में खाना बना रही थी।
इसी दौरान रिपन और मोहित उसके घर आए। दोनों ने उससे कहा कि तुम फोन नहीं उठाते हो। जिसके बाद दोनों आरोपी उसे गल पकड़कर और हाथ से खींचकर बाहर ले गए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान रोहित के बचाव के लिए उसकी मां और बहन भी वहां पहुंच गई। रोहित ने अपना बचाव करते हुए रिपन को धक्का मारा और वह दीवार के कोने के साथ जा टकराया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
जिसके बाद एक आरोपी ने उसकी बहन को पकड़कर उसकी कमीज फाड़ दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।